औरंगाबाद : "संकल्प" ने चलाया शिक्षा अभियान

"संकल्प"
औरंगाबाद : शहर के अभियंत्रण की शिक्षा प्राप्त कर रहे तकनिकी के छात्रों द्वारा जिले में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर बनाई गयी संस्था संकल्प ने आज अभ्यास मध्य विद्यालय शाहपुर एवं राजकीय मध्य विद्यालय हसौली में शैक्षणिक जागृति अभियान चलाया.इस दौरान अभियंत्रण की पढाई कर रहे छात्र छात्राओं द्वारा स्कूली बच्चों के बीच उनका मूल्यांकन कर विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई.गौरतलब है कि “संकल्प” एक गैर सरकारी संगठन है जो शहर के अभियंत्रण संस्थान सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज क छात्र – छात्रों के द्वारा 2013 से चलाया जा रहा है जिसके तहत समय-समय पर सरकारी विद्यालयों में छात्र जाकर उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य करते हैं.संकल्प के द्वारा आज स्कूलों का जायजा लिया गया जिसमें अनेक कमियां पाई गई जिसको लेकर संकल्प का अभियान जारी रहेगा.

 संकल्प के द्वारा समय-समय पर गरीब छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यक्रम सामग्री बाटी जाती है और महीने में 10 दिन छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान किया जाता है शिक्षा के साथ साथ खेलकूद ,कला ,नृत्य में भी उन्हें जागरुक कर प्रशिक्षण दी जाती है.संकल्प की अध्यक्ष कशिश कुमारी ने बताया कि आगामी 5 जनवरी को विभिन्न विद्यालयों में खेलकूद का कार्यक्रम कराया जाएगा.सचिव निकिता कुमारी ने बताया कि छात्रों के अंदर उमंग और जुनून है पर उन्हें मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है. आज जिस तरह विभिन्न विद्यालयों मूल्यांकन किया गया इस हिसाब से छात्रों को मार्गदर्शन की बहुत जरूरत है. संकल्प के द्वारा जनवरी माह में क्विज प्रतियोगिता ,चित्रकला प्रतियोगिता , खेलकूद प्रतियोगिता ,का आयोजन किया जाना है जिससे छात्रों में एक नई सोच विकसित होगी और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का साहस मिलेगा.इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी सदस्य आफरीन तबस्सुम ,ब्यूटी कुमारी ,नेहा कुमारी ,शशिकांत कुमार, रवि कुमार ,प्रमोद कुमार , आतिफ और अन्य लोग मौजूद थे.
Newest
Previous
Next Post »

only for best comment ConversionConversion EmoticonEmoticon